सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा क्षेत्रीय समिति में सविता चौधरी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अश्वनी बालियान रविदासी और अश्वनी कोरी को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया गया है। अभी तक महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रमा गुप्ता थी, जिन्हें पिछले दिनों भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। उनकी जगह पर अब वर्षा चोपड़ा को महानगर अध्यक्ष बना गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने उक्त तीनों कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।