फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे शिक्षक और कर्मचारी, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे शिक्षक और कर्मचारी, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार को बेसिक शिक्षक और राज्य कर्मचारी दोपहर 12 बजे तक कार्य करने के बाद हड़ताल पर रहे। हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन किया गया। मांग न माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
हकीकतनगर स्थित मैदान पर धरने में संदीप सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग को सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। सरकार के रवैये से नाराज होकर जनपद के तमाम बेसिक शिक्षक तहसील मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली पर जल्द से जल्द निर्णय नहीं लिया तो संगठन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। राकेश त्यागी ने तीन दिन चलने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील शिक्षकों और कर्मचारियों से की। धरने में अरविंद यादव, अशोक मलिक, तेजपाल सिंह, नासिर, विनोद कुमार, शमीम अहमद, राकेश कुमार, सत्यपाल सिंह, सुंदरलाल, आरपी कांबोज, जेपी चाहर, नेम सिंह, उमेश शर्मा, सुशील चंद आदि मौजूद रहे। कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीएसए के निरीक्षण से नाराजगी
संदीप सिंह पंवार ने डीएम को बताया कि संगठन ने कई दिन पहले ही 29, 30 और 31 को दोपहर 12 बजे के बाद कार्य बहिष्कार कर धरने करने की घोषणा की थी। इसकी लिखित जानकारी भी विभाग के पास थी। मगर उसके बावजूद 29 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकारी 12 बजे के बाद विद्यालयों में गए जबकि उस समय तक शिक्षक धरने में पहुंच चुके थे। ऐसी स्थिति में बुधवार को किए गए निरीक्षण में किसी शिक्षक पर कोई कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें