सहारनपुर। वैध स्टोन क्रशरों के लिए भंडारण लाइसेंस दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर स्टोन क्रशर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीएम आलोक कुुमार पांडे को सौंपा। उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशरों को प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति भी प्रदान कराई जाए।
सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में स्टोन क्रशर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि एनजीटी ने जिले के स्टोन क्रशरों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। सभी स्टोन क्रशर 18 फरवरी 2016 से खनन बंद होने के चलते प्रभावित थे। अब प्रतिबंध के हटने से उनके आशा की किरण दिखाई देने लगी है। उन्होंने ज्ञापन में जिले के वैध स्टोन क्रशरों को भंडारण के लाइसेंस उपलब्ध कराने, उन्हें उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से सहमति दिलाने और तत्काल खनन कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी पूर्व नीति के अनुरूप नदी प्रभावित क्षेत्रों से खनन सामग्री उठाने की अनुमति देने और स्टोन क्रशरों के विरुद्ध जारी रिकवरी आदि की कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से वापस लेने आदि की मांग की। नौशाद प्रधान, सलीम प्रधान आदि रहे।