फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 11 मकान धराशायी, एक महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से 11 मकान धराशायी, एक महिला घायल
विज्ञापन

लखनौती। एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। बुधवार से बृहस्पतिवार तक खादर क्षेत्र के तीन गांवों में 11 लोगों के मकान मकान धराशायी हो गए। मकान गिरने से एक महिला मलबे में दबने से घायल हो गई। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की।
ब्लाक गंगोह क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी मुर्सलीन का मकान प्राचीन शिव मंदिर के सामने है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद उसका मकान टपक रहा था। वह किसी काम से बाहर चला गया। मकान में उसकी पत्नी शमीना और 11 वर्षीय बेटी सोनी थी। अचानक मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। जिसके नीचे दबने से शमीना घायल हो गई। जबकि उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। छत गिरने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मलबे में फर्नीचर, खाने का सामान, कपडे़ खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुंडा खुर्द निवासी शराफत, इकबाल, दिलशाद, मुंशी, आसिफ, इस्लाम, राशिद के मकान बारिश के चलते गिर गए। परिजनों ने भागकर जान बचाई। सभी लोग मकान गिरने के कारए खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। गांव शाहपुर निवासी शौकत और उसके बेटों भूरा, शौकिन के कच्चे मकान बारिश में गिर गए। पूरा परिवार प्लास्टिक का तिरपाल बनाकर उसमें रह रहे हैं। नकुड़ तहसीलदार परमानंद झा का कहना है कि मौके पर पहुंचकर घटनाओं की जानकारी की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें