भाजपाइयों ने किया लैकफेड के नवनिर्वाचित निदेशक का स्वागत
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के नवनिर्वाचित निदेशक अभय चौधरी का लखनऊ से लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद नवनिर्वाचित निदेशक का काफिला जुलूस में तब्दील होकर उनके पंत विहार स्थित आवास पर पहुंचा।
इस दौरान अभय चौधरी ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के जिला एवं क्षेत्रीय संगठन ने बहुत मदद की है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर और जिला सहकारी विकास संघ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर ने कहा कि इस निर्वाचन से पार्टी सहकारिता के क्षेत्र में मजबूत होगी। पवन सिंह राठौर, दिनेश, जयनाथ शर्मा, रमन चौधरी, अरुण कुमार, सुखवीर सिंह, डॉ. नरेश चौधरी, चरण सिंह, मूलचंद चौहान, मो. हाशिम आदि ने विचार रखे। महावीर सिंह, रविंद्र चौधरी, मांगेराम, कुलदीप, बोबी चौधरी, तेलूराम प्रधान, जितेंद्र प्रधान, राकेश चौधरी, त्रिशुपाल, रईस, यशपाल सिंह, शिवराज, अरविंद शर्मा आदि रहे।