बाढ़ से बचाव के प्रबंधों पर रिपोर्ट तलब
बेहट (सहारनपुर)। तहसील दिवस के तुरंत बाद डीएम अलोक कुमार पांड़ेय ने हुसैन मलकपुर और शाहपुर गांवों का भ्रमण किया। नदी पार करते ही उन्होंने गाड़ी रुकवा ली और बाढ़ के तेज बहाव पानी से गांवों की आबादी से सटे संपर्क मार्ग में हुए कटाव का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि आगे बाढ़ आई तो उनके गांवों नहीं बचेंगे। डीएम ने साथ में मौजूद एक्सईएन सिंचाई निर्माण को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के साथ नदी का दौरा कर रिपोर्ट दें ताकि समस्या का समाधान कराया जा सकें। उन्होंने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि पुल निर्माण के संबंध में भी वह शासन को लिखेंगे।
डीएम आलोक कुमार ने तहसील सभागार से निकलकर तहसील परिसर में पौधरोपण किया और उसके बाद उन्होंने हुसैन मलकपुर एवं शाहपुर गांवों का रुख कर लिया। बरसाती नदी पार करते ही उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा ली और नीचे उतरकर पिछले दिन आई बाढ़ के तेज बहाव पानी से आबादी से सेट संपर्क मार्ग में हुए कटाव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर बाढ़ आती है तो उनके गांवों नहीं बचेंगें। इसके लिए नदी पर ऊपर की ओर से तटबंध का निर्माण होना जरूरी है। उन्होंने एक्सईएन सिंचाई निर्माण खंड़ राधेश्याम को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के साथ उस स्थन का दौरा करें, जहां तटबंध का निर्माण कर पानी को आबादी की तरफ जाने से रोका जा सकें। इसकी रिपोर्ट बनाकर उन्हें प्रेषित करें। ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष यह भी बताया कि उनके गांवों चौतरफा नदियों से घिरे है। बाढ़ आने पर दोनों गांवों टापू बन जाते है। नदी पर पुल का निर्माण होना बेहद जरूरी है। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, कि वें इसके बारे में शासन को लिखेंगे, ताकि पुल एवं तटबंध का निर्माण कराया जा सके।