सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का मंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन 20 जुलाई को घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में किया जाएगा।
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को मंडल स्तरीय विद्युत समाधान शिविर का आयोजन घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में किया जाएगा। इस शिविर में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर से संबंधित उपभोक्ताओं के घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक, निजी नलकूप की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिनमें बिलिंग, नया कनेक्शन, मीटरिंग, कनेक्शन काटने, भार वृद्धि, भार में कमी, वोल्टेज घटना या बढ़ना एवं अन्य विद्युत समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता अपने प्रार्थना-पत्र के साथ शिविर में अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत लोकपाल के तहत सुबह 11 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।