फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे पर आया मलबा, तीन घंटे बंद रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पिछले दो दिनों से शिवालिक के पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के चलते आज दूसरे दिन भी दून हाईवे पर फिर मलबा आने से तीन घंटे तक आवागमन बंद रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जेसीबी द्वारा मलबा हटवाए जाने के बाद ही मार्ग खुल सका। इस दौरान दोनो तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे खड़े रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे डाट मंदिर से दो किमी पहले शिवालिक के पहाड़ों पर हुई जोरदार बारिश से मलबा खिसक कर सड़क पर आ गया। इससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों तरफ से यातायात बंद हो गया। मलबा हाइवे पर आने की खबर के बाद बार्डर की दोनों चेक पोस्ट आसारोडी व मोहंड चैक पोस्ट पर ही वाहनों को रोक दिया गया। इस बीच देहरादून जाने वाले वाहनों को वाया सुंदरपुर से हर्बटपुर को होते हुए निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस व मोहंड चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जेसीबी को बुलवाकर मलबे को सड़क से हटा कर तीन घंटे बाद आवागमन को सुचारु कराया। सुबह नौ बजे रास्ता खुला और दोनों तरफ से वाहनों को रवाना किया गया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि बुधवार को भी मलबा सड़क पर आने से दून हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ था। बरसात के दिनों में कच्चे पहाड़ होने के कारण ज्यादा बारिश होते ही पहाड़ से मलबा सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें