फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में इंटरलॉकिंग कार्य से एक दर्जन ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अगले पंद्रह दिन तक अमृतसर की ओर जाने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने के बाद इस रूट पर रेलवे यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। लगभग एक दर्जन ट्रेनों को 19 जुलाई से निरस्त किया जा रहा है। 30 जुलाई तक कई ट्रेनें इस रूट पर नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृतसर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो रहा है। रेलवे ने 19 से 31 जुलाई तक अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है। उनमें से 12 ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरती हैं। एक दर्जन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि ट्रेनों के कैंसिल होने के संबंध में रेलवे डिवीजन से निर्देश पत्र प्राप्त हुआ है। 30 जुलाई तक ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

--------
-- कब-कब ट्रेनें रहेगी कैंसिल
-15209-सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 19 से 30 जुलाई तक
-15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस 26 से 31 जुलाई तक
-15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 24 से 31 जुलाई तक
-15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 20 से 31 जुलाई तक
-12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 25 से 31 जुलाई तक
-12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 25 से 31 जुलाई तक
-22423 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 23 व 30 जुलाई को
-22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 22 व 29 जुलाई को
-14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 20 व 27 जुलाई को
-14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 25 व 1 अगस्त को
-15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 24 जुलाई को
-15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 27 जुलाई को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें