फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पति और एक अन्य पार्षद के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के एक पार्षद पति और एक अन्य पार्षद के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात और घूंसे चलाना शुरू कर दिया। इसी बीच पार्षद के हाथ में फावड़ा आ गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़कर अलग किया। अन्यथा अनहोनी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पार्षद पति ठेकेदार है, जो इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य करा रहा है। कार्य जिस वार्ड में हो रहा है उसके पार्षद ने अपने वार्ड में हस्तक्षेप करने का आरोप पार्षद पति पर लगाया है। इस बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी हुई थी, लोगों ने समझा दिया था। मगर दोनों फिर से आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज शुरू हुई, जिसके बाद दोनों भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर लात और घूंसे चलाना शुरू कर दिया। लोगों ने बीच बचाव किया मगर नहीं माने। इसके बाद पार्षद ने हाथ में फावड़ा उठा लिया, जिसे भागकर स्थानीय लोगों ने पकड़ा और अलग किया। झगड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें