फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश चंद्रा समिति की रिपोर्ट लागू होने तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते डाक सेवा चरमराई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। जिसके चलते डाक सेवा कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर पर धरना देकर ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा कि केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करना चाहती है। दिल्ली में आयोजित बैठक में भी पदाधिकारियों के साथ सहमति नहीं बन पाई है। आरोप लगाया कि सरकार डाक सेवक का नाम और पद बदल देती है, परंतु डाक विभाग का कर्मचारी नहीं मानती है। जबकि समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रावधान है। ग्रामीण डाक सेवक भी वही कार्य करते हैं जो अन्य डाक कर्मी करते हैं। सरकार ने सातवें वेतन आयोग समिति का गठन किया था परंतु तानाशाही रवैये के चलते समिति की रिपोर्ट मानने को भी तैयार नहीं है। जिससे ग्रामीण डाक सेवकों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक कमलेश चंद्रा समिति की रिपोर्ट लागू नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को हड़ताल में अनिल कुमार, मेनपाल, गजे सिंह, पवन कुमार, रामकुमार, मांगेराम, श्याम कुमार, नरेंद्र त्यागी, सचिन, कुलबीर, कुलदीप, प्रियंका सिंह, रेखा शर्मा, विक्रम सिंह, शशि कुमार, विजयपाल, दिनेश त्यागी, सद्दाम हुसैन, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें