ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया
अंबेहटा। ईवीएम मशीन को लेकर चल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए मंगलवार को कस्बे में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वोटरों ने ईवीएम मशीन के द्वारा डाले जाने वाले वोट की जानकारी वीवीपैट मशीन के जरिए ली।
कैराना लोकसभा के उपचुनाव के मद्देनजर प्रशासन की ओर से कस्बे में वोटरों के समक्ष ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। कस्बे में गांधी इंटर कालेज और प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मशीन का प्रदर्शन किया गया। दोनों ही स्थानों पर वोटरों ने ईवीएम के जरिए वोट डालकर वीवी पैट मशीन से अपने वोट की जांच की। कस्बे के अलावा गांव चापरचिडी और दैदपुरा में भी ईवीएम का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हल्का लेखपाल राम नारायण, लेखपाल दिनेश शर्मा के अलावा मास्टर ट्रेनर रवि नंदन, अनिल कुमार, सहायक अध्यापक वाजिद रशीद साबरी आदि लोग मौजूद रहे।