फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग गोचर महाविद्यालय में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग गोचर महाविद्यालय में होगा
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग मेरठ प्रांत का सात दिवसीय शिविर 22 मई से गोचर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें 400 शिक्षार्थी भाग लेंगे। यह जानकारी विहिप के मेरठ प्रांत सह संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने दी।
विज्ञापन

ब्लाक कालोनी स्थित रजत जयंती भवन में विहिप के मेरठ प्रांत सह संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मेरठ प्रांत बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गोचर महाविद्यालय में 22 मई से 29 मई तक आयोजित होगा जिसमें मेरठ प्रांत के सभी 25 जिलों के करीब चार सौ शिक्षार्थी भाग लेंगे। इनको शिविर में राष्ट्र, धर्म व संस्कृति की जानकारी दी जायेगी। इस दौरान बजरंग दल के मेरठ प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि शिविर में शिक्षार्थियों को आत्म रक्षा के लिए दंड युद्ध, खड़क, निशानेबाजी, बाधा एवं योगासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि राष्ट्र ,धर्म एवं संस्कृति पर आने वाली विपत्ति का सामना किया जा सके। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन केंद्रीय उपाध्यक्ष विहिप चंपत राय, केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य दिनेश चंद व विहिप के राष्ट्रीय सहसंयोजक सोहन सोलंकी करेंगे। इस मौके पर विभाग मंत्री ब्रिजेश राणा, जिला अध्यक्ष मांगेराम टरड़क, जिला प्रचारक प्रमुख सचिन गुर्जर, हेम सिंह राणा, तरसपाल चौधरी, तरुण राणा, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें