फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी विवेक कौशिक ने मंडी कोतवाली पुलिस पर चोरी की सूचना दिए जाने पर कार्रवाई नहीं किए जाने एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवेक कौशिक का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को मातागढ़ निवासी हार्दिक वर्मा ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोग मोहल्ले में चोरी का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। हार्दिक ने उन्हें मोहल्ले में बुलाया। जिस पर विवेक कौशिक और हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के पदाधिकारी राहुल झांब वहां पहुंचे। उन्होंने मंडी कोतवाली पुलिस को फोन किया। विवेक ने आरोप लगाया कि मंडी कोतवाली प्रभारी ने उल्टा उन्हें की धमकाना शुरू कर दिया। उन्होेंने उन्हेें जबरन पुलिस जीप में बैठाकर अस्पताल ले गए और उनका मेडिकल कराया। चिकित्सक से मेडिकल में एल्कोहल लिखने के लिए दबाव भी बनाया। जबकि चिकित्सक ने एल्कोहल हो सकता है ऐसा लिखकर रिपोर्ट दी थी।
हिंदू संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं को मामले की जानकारी हुई तो सभी मंडी कोतवाली पहुंच गए। दबाव के बाद बाद में मंडी कोतवाली प्रभारी ने उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन

इस मामले में मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों आरोपी नशे में थे। जिन्हें मेडिकल कराने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। किसी का कोई उत्पीड़न नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें