महाराज अग्रसैन की आरती उतारी
सहारनपुर। महाराजा अग्रसैन चौक पर वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रद्धाभाव से महाराज अग्रसैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंत्री नितुल सिंघल और नवाबगंज पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज गुप्ता शामिल हुए। शुभम गोयल को महाराज सिंह डिग्री कॉलेज छात्र संघ का सचिव बनने पर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि समन्वय समिति ने निर्णय लिया है कि समाज का कोई भी बच्चा फीस ना होने की वजह से पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। उसकी पढ़ाई के खर्चे की व्यवस्था समिति करेगी। संगीता गोयल, कुसुम अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अशोक अग्रवाल, वैैभव गुप्ता, पल्लव गर्ग, संदीप गोयल, विपुल गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, कुमारी ज्योति अग्रवाल, नीलम गोयल, संजय गुप्ता, पवन गोयल, रमेश चंद्र मौजूद रहे।