फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा जामिया करीमिया की छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा जामिया करीमिया की छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मौलाना जर्रार अहमद एजूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मदरसा जामिया करीमिया हाईस्कूल में प्रथम आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम चोराखुर्द मदरसा जामिया करीमिया में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य नितिन यादव ने कहा कि आज के युग में शिक्षा ग्रहण करना बहुत जरूरी है। लड़कियों के शिक्षित होने से तीन पीढ़ियां शिक्षित होती हैं। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि लड़कियों को बोझ ना समझें। आज के युग में लड़कियां ही अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए बेटियों की शिक्षा दीक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरते। समारोह में हाईस्कूल में प्रथम आने पर अदिबा, द्वितीय आने पर नरगिस और नगमा को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. गुलशेर, मौलाना शहजाद, जाकिर, असजद, मौ. उस्मान, तारिक अब्दुल्ला, सफिया जर्रार, मतीना बेगम, रिजवाना, तब्बसुम जहां, खुशनसीब, गुलशफा , शोयबा और समरीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें