फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मैरी स्कूल और लॉर्ड महावीरा एकेडमी की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आठवीं अंतर विद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लॉर्ड महावीरा एकेडमी की टीम ने जीता। दूसरे मैच में सेंट मैरी स्कूल की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में कुल दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन आयकर अधिकारी शेर सिंह और वरिष्ठ क्रिकेटर बिलाल अहमद ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला दिल्ली पब्लिक स्कूल और लॉर्ड महावीरा एकेडमी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गवाकर 137 रन बनाए। इनमें अर्श गौर ने 48 और अंश ने 29 रन का योगदान दिया। जयंत ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉर्ड महावीरा एकेडमी की टीम ने एक विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच सेंट मैरी स्कूल और एक्मे ग्लोबल स्कूल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एक्मे ग्लोबल की पूरी टीम 16 ओवर में मात्र 95 रन पर ढेर हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट मैरी स्कूल की टीम ने मात्र 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैचों के अंपायर नदीम और सचिन रहे। स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, फुरकान कुरैशी, राजीव शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, आजेश शर्मा, सोमित चौधरी, मोहित खटाना, भावना तोमर, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें