फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईटी कालेज में होगी कराटे चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआईटी कालेज में होगी कराटे चैंपियनशिप
विज्ञापन

नकुड़। सहारनपुर रोड स्थित एचआईटी कालेज में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में तीन देशों के अलावा देश के सोलह राज्यों से प्रतिभागी भागेदारी करेंगे।
विज्ञापन

आल इंडिया शोतोकान कराटे डू फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप मोगा और कालेज के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 29 अप्रैल से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान के अलावा देश के असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 16 राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। बताया कि सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। जबकि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी होंगे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नक्षत्रपाल सिंह, चीफ प्रोक्टर सुखबीर सिंह, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें