फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पद्धित से पढ़ाई करेंगे अमरपुर नैन के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय अमरपुर नैन के बच्चे अब एलईडी टीवी द्वारा नवीन पद्धति से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे, क्योंकि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपने प्रयासों से स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए एलईडी टीवी लगवाया है।
विज्ञापन

सोमवार को एलईडी टीवी का शुभारंभ ग्राम प्रधान सफवान और प्रधानाध्यापिका मंजुल ने किया। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का प्राथमिक स्कूल नामांकन कराने का आह्वान किया। इस दौरान एन एजवाइज नामक बुकलेट का विमोचन भी किया गया। जिसमें अध्यापक मंसर अजीम द्वारा छात्र लेवल आंकने पर चर्चा की गई। साथ ही ऑल राउंडर छात्र के रूप में आजम, निरंतर उपस्थित रहने के लिए गुलअफशां, रिंकू, सावन, सना और स्वच्छ लेख के लिए अक्षय, दीपा, असलम और अब्दुस्समद आदि को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन वजाहत शाह ने किया। इस मौके पर प्रवीन पंवार, अशोक कुमार, मौ. साबिर, राकेश उपाध्याय, खुर्शीद अहमद, सुशील कटारिया, रितु शर्मा, शाह फैसल, मीनाक्षी, अहतशामुलहक, मनीष सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें