फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों की किल्लत से विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीईआरटी की किताबों की किल्लत से विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन


सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से 12वीं तक में अलग-अलग विषयों की 31 किताबें एनसीईआरटी की लागू की हैं। मगर बाजार से कई विषयों की किताबें गायब हैं। इसकी वजह पिछले सत्रों के मुकाबले अधिक बिक्री होना बताया जा रहा है। किताबों की किल्लत से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। परेशान होकर एक कालेज की छात्राओं को मुख्यमंत्री को पत्र लिखना पड़ा है।
एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करने के शासन के आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू होंगे। शासन स्तर से ही इलाहाबाद, झांसी और आगरा के चार बड़े प्रकाशकों को एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया है। चूंकि इन किताबों का कापीराइट माध्यमिक शिक्षा परिषद के पास है। ऐसे में कोई भी प्रकाशक इन किताबों की कापी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि एनसीईआरटी की सभी किताबें पर्याप्त मात्रा में बाजार में उपलब्ध हो गई हैं। चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय इन किताबों से हटकर किसी अन्य किताब को कोर्स में लागू करता है तो उसके विरुद्घ कठोर कार्रवाई होगी। मगर हकीकत यह है कि बाजार से कुछ दिन बाद ही एनसीईआरटी की कई किताबें खत्म हो चुकी हैं। जिनकी वजह से छात्रों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे हालात में सीडीएम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं काजल, इकरा, हिना, शाजिया, अलीशा, इकरा, प्रिया, नैना आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किताबों की किल्लत किताबों की किल्लत से अवगत कराया है। इतना ही नहीं उन्होंने किताब विक्रेताओं पर किताबों के साथ जबरन गाइड और कापियां थोपने का आरोप भी लगाया है।
--
इन किताबों की बेहद जरूरत
एनसीईआरटी की जिन किताबों को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। उनमें कक्षा नौ की विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित, कक्षा दस की विज्ञान और गणित, कक्षा 11 की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र और समाज शास्त्र तथा 12वीं की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित की किताबें शामिल हैं। एनसीईआरटी की इन किताबों की संख्या 31 है।
विज्ञापन

------------------------------------
एनसीईआरटी की पर्याप्त किताबें मटिया महल स्थित कई दुकानों पर उपलब्ध हैं। चार दिन पहले मैंने खुद बाजार में जाकर किताबों की स्थिति को देखा है। यदि किताबें प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या छात्रों के सामने आ रही है तो कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
आरके तिवारी, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें