फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान के तहत गुनारसा में हुई उन्नयन गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सर्वशिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र गुनारसा में उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों से बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराए जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित हुई गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने अध्यापकों, प्रधानों व अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष तक के बाल बालिकाओं को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की जानकारी भी दी। इस दौरान अजय कुमार ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी के लिखित संदेश भी पढ़कर सुनाए तथा अध्यापकों से विद्यालयों में 10 प्रतिशत नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। अनुज कुमार, दीपक त्यागी, राजीव जैन, अरुण योगी और डा. सुधीर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अजय कुमार व संचालन अरुण त्यागी ने किया। इस मौके पर सैय्यद वजाहत शाह, राजीव त्यागी, शाईस्ता परवीन, अशोक जैन, मोहित त्यागी, जेबा, दिपेश, खुर्शीद अहमद, मिथलेश सैनी, महादेव, वरुण कुमार, शिवेंद्र, पंकज कुमार भारती, नजम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें