फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप कालू बाबा जयंती पर झांकी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो। महर्षि कश्यप कालू बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में तीतरों में झांकियां धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कश्यप समाज द्वारा सबसे पहले रामलीला प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें सामूहिक रूप से आहुति प्रदान की गई। हवन के बाद वक्ताओं ने कहा कि कश्यप समाज का राष्ट्र निर्माण में योगदान रहा है, लेकिन समाज का सभी क्षेत्रों में उपेक्षा रही। वक्ताओं ने कहा कि समाज को राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी लेनी है तो बच्चों को शिक्षित करना होगा। इस मौके पर महर्षि कश्यप कालू बाबा की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में अनेक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें