फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के मेधावियों को मिले पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के मेधावियों को मिले पुरस्कार
विज्ञापन

सहारनपुर । जिन सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तक की व्यवस्था नहीं होती है। बुधवार को उन्हीं स्कूलों में परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद मेधावियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया। उधर, कई पब्लिक स्कूलों ने भी बुधवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटपुरा में वार्षिक परिणाम जारी किया गया। कक्षा छह में गौरव पहले, महकार दूसरे और गौरव द्वितीय तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा सात में सनम ने पहला, आफरीन ने दूसरा और शमा नाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा आठ में अफशां, सबीहा और आफिया क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह और सहायक अध्यापक अजय कुमार ने मेधावियों को ट्रॉफी प्रदान की। साकिब, सानिया, रजनीश, निक्की, मुस्कान, तरन्नुम, मुज्जमिल, नइम, शिवम, गालिब, विशाखा, फराना, गोविंद आदि को अन्य गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

नवीन नगर स्थित डॉ. अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने भी परीक्षा परिणाम जारी किया। मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मंजू भारद्वाज ने मेधावियों को बधाई दी। केएलजी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक नवीन गुप्ता और प्रधानाचार्य बबीता मलिक ने किया। इसके बाद वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। संचालन अरुणा जैन ने किया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, संजय कोहली, प्रिया दुआ, प्रीति, सुरभि, शीतल, स्वीटी, राहुल आदि मौजूद रहे। सहारनपुर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने परिणाम घोषित किया। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कृत करने के साथ ही कम अंक लाने वालों को अगले वर्ष कड़ी मेहनत के साथ टॉपर बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शालिनी, शाजिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम जारी किया गया। मुख्य अतिथि एके गुप्ता, अमित दीक्षित, आमिर खान, जेएस गांधी, अनिल भाटी आदि ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुरभि, पुष्पा, सीमा, मीनाक्षी, नेहा, अनुराधा, यशोधरा, फातिमा, सुमन आदि मौजूद रहीं। दून कैंब्रिज स्कूल में प्रधानाचार्य रश्मि सैनी ने परिणाम घोषित किया। कक्षा आठ तक में पहला, दूसरा व तसरा स्थान हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया गया। उधर, सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल में भी वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। प्रधानाचार्य जूलियाना ने मेधावियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें