फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेेश सरकार द्वारा पांच जिलों में विद्युत निगम का निजीकरण किए जाने के विरोध में कर्मचारी उतर आए हैं। कर्मचारियों ने 27 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर राज्य विद्युत परिषद और जूनियर इंजीनियर संगठन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना दिया। अध्यक्ष एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और मुरादाबाद विद्युत निगम को निजीकरण कर दिया। इसका विद्युत कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हैं। सरकार ने अगर अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। इसी के विरोध में 27 मार्च को कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। आरए कुशवाहा, संदीप कुमार, भरत वर्मा, सतेंद्र कुमार, अजय यादव, अरूण कुमार, जवाहर सिंह, मूलचंद शर्मा, अनिल अरोड़ा, सुशील गर्ग, अनिल कुमार, वीके शर्मा, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें