फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारा पावर हाउस और हथिनी कुंड बैराज का शैक्षिक भ्रमण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर के तत्वावधान में पीजी पायस इंटर कॉलेज व मोंटफोर्ट स्कूल गागलहेडी के विद्यार्थियों द्वारा खारा पावर हाउस व हथनी कुंड बैराज का शैक्षिक भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं का एक दल खारा पावर हाउस व हथनी कुंड बैराज पर पहुंचा। यहां जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. संजय जैन, प्रबंधक पंकज गर्ग, प्रधानाचार्या नीतू वालिया, अदिति शर्मा, शिवांश यादव और नीटू सैनी ने जल से विद्युत बनाने की तकनीक के बारे में छात्र-छात्राओं को समझाया। जनरेट की गई बिजली को किस प्रकार ग्रिड में भेजा जाता है तथा जल से विद्युत उत्पादन में किन किन उपकरणों व मशीनों का उपयोग किया जाता है इन सबके बारे में विस्तार से बताया। पावर हाउस में तैनात इंजीनियरों ने भी पावर हाउस की कार्यप्रणाली के बारे में समझाया। रोहित जैन और अरुण जैन सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें