फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में मिलेगा शादी के लिए अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में मिलेगा शादी के लिए अनुदान
विज्ञापन

सहारनपुर। दो साल से बंद पड़ी शादी अनुदान योजना एक बार फिर शुरू की गई है। शासन के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक विभाग ने शादी अनुदान के लिए आवेदन जमा करने शुरू कर दिए हैं। आवेदनकर्ता को दो माह के अंदर शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि दो साल से शादी अनुदान योजना बंद पड़ी थी। मगर, प्रदेश सरकार ने दोबारा योजना को शुरू करने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत आवेदनकर्ता को पोर्टल पर आनलाइन फार्म भरना होगा और हार्ड कॉपी जिला अल्पसंख्यक विभाग में जमा करानी होगी। जांच के बाद आवेदन सही मिलने पर अनुदान की 20 हजार रुपये राशि उसके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें