फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ा जा सका तेंदुआ, ग्रामीणों में दशहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। डिप्टी रेंजर समेत तीन लोगों को हमला कर जख्मी कर चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने रात भर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को भी दिन भर वन विभाग की अलग-अलग टीमें तेंदुए खोजती रही। अब्दुल्लापुर गांव से शिवालिक जंगल की साइड एक प्राइवेट स्कूल के पास तक उसके पैरों के निशान पाए गए। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है, कि तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया है। उधर, 36 घंटे बाद भी तेंदुए के पकड़ में न आने से कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत व्याप्त है। कई गांवों में ग्राम प्रधानों ने धार्मिक स्थलों से एनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी प्रसारित कराई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को शिवालिक जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया था। भीड़ द्वारा आतंकित होने से तेंदुए ने शाकंभरी रेंज में तैनात डिप्टी रेंजर समेत तीन लोगों को हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। देर रात तक भी तेंदुए वन विभाग की टीम की पकड़ में नहीं आ सका था। रात में करीब 8 बजे मुजफ्फरनगर की डीएफओ अदिति शर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। वन संरक्षक सुनील दुबे की अगुवाई में वनकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे अब्दुल्लापुर निवासी समय सिंह अपने खेत में गया। जहां उसने आदमखोर तेंदुए को देखा तो वह दबे पांव वापस लौट गया और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद सहारनपुर एवं सामाजिक वानिकी रेंज नकुड़ और शिवालिक वन प्रभाग की मोंहड रेंज से भी रेंज अधिकारी टीम के साथ मौके पर बुलाए गए। दो टीमें बनाकर उन्हें शाकंभरी एवं संहश्रा की साइड जंगल की ओर भेेजा गया, लेकिन उसके पैरों के निशान शाकंभरी रोड पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल तक दिखाई दिए। इसके बाद पैरों के निशान नहीं थे।
36 घंटे बाद भी तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से बेहट, अब्दुल्लापुर, बेलका माफी, पथरवा, शाहपुर, हीराहेड़ी आदि कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपने खेतों में काम करने के लिए जाने से भी कतरा रहे है। अब्दुल्लापुर में ग्राम प्रधान द्वारा एनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों को वन विभाग एवं पुलिस का संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। डीएफओ सामाजिकी वन प्रभाग विजय सिंह का कहना है कि संभवत: तेंदुए जंगल की ओर जा चुका है, लेकिन चार रेंजर्स की दो टीम की गठित की गई है, एक टीम शाकंभरी तथा दूसरी टीम संहस्रा खोल की साइड तेंदुए की तलाश में सर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें