फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला परिसर का सौंदर्यकरण व अतिक्रमणमुक्त होने तक आंदोलन जारी रखेगा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की हिंदू जागरण मंच की मांग का श्रीराम सेना ने समर्थन किया है। संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेला परिसर का सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण मुक्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

श्रीराम सेना के कार्यालय पर बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा मेला परिसर का सौंदर्यीकरण न कराए जाने पर रोष प्रकट किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा ने कहा कि हिंदू जागरण मंच के द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बावजूद प्रशासन मेला परिसर को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा रहा है। इसके विपरीत कुछ लोगों ने मेला परिसर को पशुचर और कूड़ाघर बना दिया है। ऊपर से अनाधिकृत वाहनों के खड़ा होने से मेला परिसर अतिक्रमण की चपेट में है। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को मेला परिसरों का रखरखाव, सौंदर्यीकरण व अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश जारी कर रखे हैं। विभोर राणा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हिंदू जागरण मंच 21 फरवरी को आंदोलन करेगा, जिसका श्रीराम सेना भी समर्थन करती है। अध्यक्षता सुरेंद्रपाल सिंह और संचालन दीपक शर्मा ने किया। बैठक में बासु कश्यप, सचिन चौधरी, आशीष चौधरी, स्वराज राणा, गौरव पुंडीर, अमर प्रताप राणा, प्रदीप राणा, चेतन चौधरी, अभिषेक, अंशुल गुप्ता, विपिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें