फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ड्रस इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। जिसे जिलाधिकारी पीके पांडे ने कार्रवाई के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका अंकुर जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को सौंप दी। एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि ड्रग इंस्पेक्टर दवाइयों की दुकानों के लाइसेंस बनाने सहित अन्य मामले में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि नई दुकान या स्थान परिवर्तन जैसे मामलों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन आरोप लगाया था कि जिले में फर्जी मेडिकल स्टोर सुविधा शुल्क लेकर संचालित कराए जा रहे हैं। एसोसिएशन ने अपनी शिकायतों के पक्ष में कुछ पत्रावलियां भी जांच के दौरान पेश की। सूत्रों के अनुसार जांच में कई आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें