फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानौता शुगर मिल में स्थापित होगा पावर प्लांट : सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता शुगर मिल में स्थापित होगा पावर प्लांट : सुरेश राणा
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। गन्ना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि जल्द ही नानौता शुगर मिल में 100 करोड़ रुपये की लागत से बिजली प्लांट स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में बिजली की कमी दूर होगी और किसानों को समय से गन्ना भुगतान मिल सकेगा।
सोमवार को दया शुगर मिल का उद्घाटन करने से पूर्व नानौता में भाजपा नेता अनुराग सिंह पुंडीर के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सुरेश राणा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली प्लांट के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में पूर्व की सरकारों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी के गन्ना किसानों को की आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में 21 चीनी मिलों को बंद करने का कार्य पिछली सरकारों द्वारा किया गया। लेकिन मुख्यमंत्री ने सभी चीनी मिलों को चलाने के साथ ही मुंडेरवा बस्ती में 5 हजार टीसीडी की नई चीनी मिल और कोजन प्लांट लगाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नौ वर्षों से बंद पड़ी चंदौसी की वीनस चीनी मिल, बुलंदशहर की पांच वर्ष से बंद वेब शुगर मिल और सहारनपुर की पिछले नौ वर्षों से बंद पड़ी दया शुगर मिल को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाने का का कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के मुकाबले अब तक चार गुना धान की खरीद हो चुकी है। आलू में भी उप्र सरकार द्वारा 487 रुपए समर्थन मूल्य घोषित किया गया। यह आजादी के बाद ऐसा पहला प्रयास है। यदि कोई किसान अपना आलू बाहर लेकर जाना चाहता है तो उसके लिए सब्सिडी की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता अनुराग पुंडीर, चौधरी नक्षत्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार पुंडीर, भाजपा नेता अजीत राणा, यशवंत राणा, विवेक नामदेव, दिनेश पुंडीर, कर्मवीर राणा, सतीश शर्मा, हेमसिंह पुंडीर, विनय पुंडीर, विनय रोड, अजय सैनी, तीर्थपाल राणा, विजयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामकिशन सिंह, कर्ण सिंह, सहदेव पुंडीर, कर्मवीर सिंह, अशोक राणा, प्रमोद शर्मा, नाथीराम सैनी, नरेश खुडाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें