बाबू तेलूराम सैनी एवार्ड से सम्मानित किया
सहारनपुर। सहारनपुर वेलफेयर फोरम की ओर से स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व एमएलसी बाबू तेलूराम सैनी की 111वीं जयंती पर एक कार्यक्रम में सैनी समाज की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें वेटलिफ्टर शिवम सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत सिंह सैनी, समाजसेवी शिमला सैनी, हिमालयन इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डॉ. सुनील सैनी और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रमेश सैनी शामिल हैं। इनको बाबू तेलूराम सैनी एवार्ड-2018 प्रदान किया गया।
रविवार को कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी एवं एमएलसी बाबू तेलूराम सैनी के चित्र पर पुष्पांजलि से किया गया। संयोजक अभय सैनी, धर्मपाल सैनी, केपी सैनी, बार के पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल सैनी, विनीत सैनी, मनीष सैनी, प्रमोद सैनी, मोहन सैनी, डॉ. नकलीराम सैनी, विक्रम सैनी, सुरेंद्र सैनी , मनमोहन सैनी, रफल सिंह सैनी, नीरज सैनी, संजय सैनी, डॉ. महेंद्र सैनी और डॉ. नरेश सैनी आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पूर्व गृहराज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने बाबू तेलूराम सैनी से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि आज बाबूजी के आदर्शों और सिद्धांतों को साथ लेकर आगे चलने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष बलबीर सिंह सैनी, शोभित विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रघुबीर सिंह सैनी, को-आपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रकम सिंह सैनी आदि ने विचार रखे। किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष तेलूराम सैनी, सतीश सैनी, पूर्व प्रमुख मुल्कीराज सैनी, वीरेंद्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, रतिराम मुखिया, डॉ. वीरेंद्र सैनी, साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी, विक्रम सैनी, डॉ. शोभा सैनी, माया सैनी, रंजना चौधरी व ऋतु सैनी आदि ने अतिथियों को शॉल और एवार्ड प्रदान कर अभिनंदन किया। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया। अशोक सैनी, सत्यपाल सैनी, बृजपाल सिंह, मदन सैनी, नरेन्द्र सैनी, पूर्व प्रधान संजय सैनी, प्रधान पृथ्वी सैनी, सूरजपाल सैनी, शिवकुमार सैनी, डॉ. विश्वास सैनी, डॉ. कांशीराम सैनी, विजेंद्र सैनी, पाल सिंह सैनी, मास्टर रमेश सैनी आदि रहे।