सहारनपुर। डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ट्रेनीज रेड और ट्रेनीज ब्लू की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।
ट्रेनीज ब्लू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों में टीम ने 166 रन बनाए। अयान अकरम व आसिफ ने शानदार अर्ध शतकीय पारी खेली। अयान 51 रन बनाकर नाबाद रहे। आसिफ ने 54 और अमन ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दूसरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम रेड की टीम ने 166 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया, जिसमें ऋषभ ने 22, शिवम ने 40, उमेश ने 27, दिनेश ने 15, अक्षय ने 12 रन बनाए। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की। एसडीसीए के संयुक्त सचिव सत्यम शर्मा, एसडीसीए सचिव लतीफुर्रहमान, फय्याज आलम, साजिद उमर, अब्दुल अहमद मौजूद रहे।
चिकित्सा शिविर लगाया
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा गया, जिसमें कमर दर्द, पैरों में दर्द, नसों और घुटनों में दर्द आदि से परेशान मरीजों का उपचार किया। डा. वर्षा अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।