फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में आठ रन से जीता स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें स्टेडियम की टीम ने इलेविन स्टार की टीम को आठ रन से विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला स्टेडियम और इलेविन स्टार के बीच हुआ। स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाए। इनमें भीम कंवर ने 32, अनुराग कपिल ने 38, सार्थक ने 15 और इफतेखार ने 12 रन का योगदान दिया। इलेविन स्टार के लिए दीपक और प्रियवृत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रमीज को एक विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इलेविन स्टार की टीम 124 रन पर आउट हो गई। स्टेडियम की ओर से भीम ने तीन, मारूफ और अनिल ने दो-दो विकेट चटकाए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर कोच अब्दुल अहद, फैसल सलमानी, फुरकान कुरैशी, फैयाज, फरीद, सत्यम शर्मा, साजिद उमर, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें