फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज की बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की करीब 60 फीसदी छात्राओं को फेल किया गया है। फेल की गई छात्राएं सप्ताह भर से आंदोलन की राह पर हैं, जो अगली क्लास में दाखिला देने की मांग कर रही हैं। मांग न माने जाने से नाराज छात्राओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने के बाद हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा रश्मि और साइमा ने बताया कि बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की करीब 500 छात्राओं को फेल किया गया है। बताया कि उनकी परीक्षाएं भी अच्छी हुई थीं। आरोप है कि उनकी कॉपियों का मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है। वह एक सप्ताह से कॉपियों के पुन: मूल्यांकन की मांग कर रही हैं। मगर कॉलेज प्रशासन उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। छात्राओं के साथ आंदोलन कर रही डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के जिला प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रशासन हठधर्मिता पर उतारू है, जो छात्राओं की बात तक सुनने को तैयार नहीं है। उत्तर पुस्तिकाओं के पुन: मूल्यांकन के लिए आरटीआई डाली गई है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी जाकर वीसी के समक्ष भी मांग रखी जाएगी। बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहने वाली छात्राओं में अनीता, सीमा, काजल, राखी, सितारा, सोनीषा, शिवानी, रेनू, वर्षा, रूबिया, नीलम, मेहराज, रीतु, शफीना खान, नेहा, आसमा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें