फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य कारोबारियों को लाईसेंस एवं पंजीकरण अनिवार्य - सुनील शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य कारोबार को पंजीकृत करने एवं लाइसेंस देने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए। शिविर में 90 खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा शहर में दिल्ली रोड, सब्जी मंडी, महावीर मार्केट में शिविर लगाए गए। अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाकर लाइसेंस एवं पंजीकरण की अनिवार्यता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैप में 90 खाद्य कारोबारियों ने अपना पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार सभी खाद्य कारोबारियों का पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कारोबारियों को लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने की अनिवार्यता के बारे मे जानकारी दी। दिल्ली रोड स्थित सब्जी व फल मंडी तथा महावीर मार्केट, सहारनपुर के अलावा मिर्जापुर, बेहट, नानौता, जड़ौदा, गंगोह, नांगल के बाजारों में भी लाइसेंस एवं पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें