फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होते हैं मूल अधिकार: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एक्स सर्विसमैन पैरामिलिटरी एसोसिएशन ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया। इस मौके पर नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनी सराय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने मानव अधिकारों पर सार्वभौमिक घोषणा पत्र जारी किया गया। 10 दिसंबर 1950 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की और भारत में 12 अक्तूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन हुआ। कहा कि हर व्यक्ति को जन्म से कुछ मूल अधिकार प्राप्त होते हैं। भारत में अगर देखा जाएगा जब किसी जवान से आतंकी मारा जाता है कहा जाता है कि कश्मीर में मानव अधिकार का उल्लंघन हो रहा है। जब एक जवान आतंकी की गोली से शहीद होता है कोई नहीं कहता। जबकि, एक जवान के शहीद होने से उसके माता, पिता, पत्नी और बच्चे के मानव अधिकारों का उल्लंघन होता है। सचिव नरेंद्र पंवार ने कहा कि मानव अधिकार के दिवस पर हम सबका कर्तव्य बनता है कि हमको सेना, पैरामिलिटरी, पुलिस के प्रति योगदान को याद रखना चाहिए। उनके बिना देश चैन की नींद नहीं सो सकता। अध्यक्षता विनोद पुंडीर व संचालन सुनील रोड ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी, शक्ति सिंह, इसम सिंह, सुभाष रोड, विनय चौहान, मगनपाल, सुदेश कुमार, खुर्शीद अहमद, रविंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, लोकेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें