बॉक्सिंग में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग कोच प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर के विशाल मंसूरी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण और कामिल अहमद ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर जनपद का नाम चमकाया है। यह खिलाड़ी डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के नियमित खिलाड़ी हैं। आरएसओ प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, डॉ. एके गुप्ता, गुलाब सिंह राणा, यशपाल सिंह, प्रवीण यादव, रामशरण, राकेश धमीजा आदि ने कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी।
बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई
सहारनपुर। सहारनपुर क्लब में क्लब सदस्यों के बीच चौथी वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन एडीएम-प्रशासन एके दुबे, क्लब सचिव मुकेश गोयल, सह सचिव एसपी सिंह, पंकज बंसल, हेमंत जोशी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में क्लब लायन ने क्लब टाइगर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता और उप विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई।