फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालने जरूर जाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालने जरूर जाओ
विज्ञापन


नानौता। नगर किसान सेवक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता रैली निकाल कर नगरवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली का शुभारंभ थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि 29 नवंबर को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं को हिस्सा लेते हुए अपने मत का अधिकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता रैलियों का महत्व तभी साकार होता है जब प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग करता है। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने कहा कि सभी मतदाता को अनिवार्य रूप से अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। एनएसएस प्रभारी मनोज कुमार शर्मा एवं स्काउट एवं गाइड प्रभारी गजे सिंह के नेतृत्व कॉलेज परिसर से प्रारंभ हुई रैली नगर के मेन बाजार, गंगोह रोड, पीठ चौंक, गुरुद्वारा चौक, संजय चौक से होते हुए कॉलेज में वापस पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं मतदान के प्रति जागरूकता के नारे लगा रहे थे। रैली में छात्र-छात्राएं अपने हाथों में अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालने जरूर जाओ। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। जन-जन की यही पुकार, वोट देना सबका अधिकार। वोट दो वोट दो आदि नारे लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। इस दौरान स्काउट कमिश्नर अनिल भारद्वाज, कृत पाल सिंह, राम अवतार सिंघल, मधु चौधरी, किश्वर जहां, रेणु गुप्ता, शुभम धीमान, मनजीत चौधरी, सुनील गुप्ता, नीरज कुमार सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें