फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
विज्ञापन

सहारनपुर। निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द सहारनपुर आएंगे। मुख्यमंत्री 24, 25 और 26 नवंबर में से किसी एक दिन यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा और विधानसभा चुनाव में शहर सीट हारने के बाद भाजपा के लिए नगर निगम चुनाव चुनौती बना है। विधानसभा चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास में जुटी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की 19 महापौर सीटों पर प्रचार करेंगे। इसकी शुरूआत वह अयोध्या से कर समाप्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में करेंगे। इसी बीच उनका कार्यक्रम सहारनपुर में भी रखा गया है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री जनपद के नगर निगम सहित सभी निकायों के चुनाव को लेकर सहारनपुर आएंगे। अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन वह 24, 25 और 26 नवंबर में से किसी एक दिन यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें