फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। भीम आर्मी के समर्थकों ने आर्मी के संस्थापक पर रासुका लगाने का कड़ा विरोध करते हुये तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा तथा नौ नवंबर से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के विधानसभा उपाध्यक्ष सचिन खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोहल्ला रामनगर के रविदास मंदिर पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के ऊपर प्रशासन द्वारा रासुका लगाने का कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन के दबाव में प्रशासन दलितों तथा मुस्लिमों का उत्पीड़न कर रहा है उन पर झूठे मामले बनाकर मुकदमे थोपे जा रहे है। सचिन खुराना ने कहा कि जब उच्च न्यायालय ने चंद्रशेखर का जमानत दे दी तो शासन के दबाव में उन पर रासुका लगा दी गयी। इस मौके पर उन्होंने तहसीलदार नकुड़ चंद्रकांता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चंद्रशेखर तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के ऊपर से फर्जी तरीके से थोपे गये मुकदमे वापस न लेने पर संविधान के दायरे में रहकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। सचिन खुराना ने कहा कि आर्मी आने वाली नौ तारीख को अनिश्चितकालीन भूख करने जा रही है। इस मौके पर सुभाष, अर्जुन, अनिल, माया, पूजा, आरती, कल्पना, कुकी, योगेश, चुन्नीलाल, सुनील, पृथ्वीदास, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें