जाति आधारित आरक्षण खत्म करने की मांग
सहारनपुर। राष्ट्रीय सवर्ण सेवक संघ की बैठक में जाति आधारित आरक्षण पर रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि इसके चलते सवर्ण समाज के युवा बेरोजगार हैं। शनिवार को कोर्ट रोड स्थित सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष प्रदुम्न शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में महती भूमिका के बावजूद सवर्ण समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने जाति आधारित आरक्षण को समाप्त करने की मांग की।
उन्होंने जाति आधारित आरक्षण समाप्त करने, सवर्ण आयोग का गठन और एससी एक्ट को खत्म करने की मांग की। उन्होंने अनुसूचित जाति के अमीर लोगों पर एससी एक्ट के दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। जागृत युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अंकित शर्मा आदि ने विचार रखे। विनोद दीक्षित, प्रवेश शर्मा, रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, मोहित त्यागी, विवेक पंत, हेमंत शर्मा, मानव वशिष्ठ, राजन जोशी, गौरव शर्मा, गौरव दूबे, शिवम, दीपक सिंहखेडा, अखिलेश, शक्ति राणा, राजा ठाकुर, शम्मी राणा, अनुज राणा, शुभम गोयल आदि रहे।