फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम की निर्माणाधीन लाइब्रेरी से गिरकर निर्माण विभाग का कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल उलूम की लाइब्रेरी से गिरकर कर्मचारी घायल
विज्ञापन

देवबंद। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की निर्माणाधीन लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल से गिरकर देखरेख में लगा निर्माण विभाग का कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दारुल उलूम परिसर में बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण विभाग के कर्मचारी मौलवी तमीजुद्दीन को इसके देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहस्पतिवार सुबह तमीजुद्दीन कार्यों का जायजा लेने के लिए लाइब्रेरी में गया था। जब वह दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर आकर गिरा। इससे वह घायल हो गया। बाद में उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। बता दें कि इससे पूर्व एक महिला मजदूर की लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी जबकि कई अन्य मजदूर भी लाइब्रेरी से गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें