फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विस्तार के मुद्दे पर देवबंद में आज होने वाली मुस्लर्म महापंचायत स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका सीमा विस्तार के विरोध में पूर्व विधायक माविया अली द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई महापंचायत उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई। माविया अली का कहना है कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला दीवान स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए माविया अली ने कहा कि नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर 18 अगस्त को महापंचायत की घोषणा की गई थी। जिसे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को डाक बंगले पर स्थानीय अधिकारियों से और उसके बाद सहारनपुर में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में वार्ता हुई। उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने प्रस्तावित महापंचायत को स्थगित किया है। माविया ने अधिकारियों को बताया कि देवबंद कस्बे की जनसंख्या 97 हजार है। जिसके चलते नियमानुसार सीमा विस्तार नहीं हो सकता। इस मौके पर समाजसेवी सैय्यद हारिस, माज नबी, हैदर अली, हाजी रिहानुलहक, फैजान अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि सीमा विस्तार के मामले में नियम के मुताबिक जो भी कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें