फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन


देवबंद (बागपत)। पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में हिंदुस्तानी मुसलमानों पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पाकिस्तान का झंड़ा जलाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह में विरोध प्रदर्शन के दौरान हकीम मौलाना अब्दुल सत्तार ने कहा कि पाकिस्तान और चीन कश्मीर पर गलत दृष्टि लगाए हुए हैं। इससे बचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हिंदुस्तानी मुस्लिम युवकों को बहलाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिलवा रहा है। इसे मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दौरान मंच ने पाकिस्तान का पुतला जलाते हुए नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में अनवार, रिहान कुरैशी, मुर्तजा कुरैशी, अनवर, असलम, महबूब, जर्रार, सालिम सिद्दीकी, मौलाना आफताब, खालिद, इरशाद अंसारी, अब्दुल जब्बार कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें