तहसील दिवस की तरह अब होगा गन्ना किसान दिवस
सहारनपुर। गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है कि अब तहसील दिवस की तरह ही गन्ना किसान दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। प्रत्येक महीने के पहले शुक्रवार को होने वाले गन्ना किसान दिवस गन्ना समितियों में आयोजित किए जाएंगे। पहला गन्ना किसान दिवस आज आयोजित किया जाएगा।
जिले की गन्ना विकास समितियों में आज आयोजित होने वाले गन्ना किसान दिवस में अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। इसमें विभागीय अधिकारी, गन्ना समिति के सचिव, गन्ना विकास निरीक्षकों के साथ ही चीनी मिलों के प्रतिनिधि भागेदारी करेंगे। उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कि शुक्रवार को सहारनपुर, सरसावा, देवबंद गन्ना विकास समितियों में गन्ना किसान दिवस का आयोजन होगा।