फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 हजार मतदाता करेंगे पहली बार वोट

Fri, 13 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश विधानसभा के 17वें चुनावों में सहारनपुर के लगभग 41 हजार युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले 18 से 19 आयु वर्ग के ये मतदाता कई उम्मीदवारों के समीकरण को काफी हद तक प्रभावित भी करेंगे।
विज्ञापन


जिले में चलाए गए नए मतदाता बनाने के अभियान के दौरान कुल 40,809 नए मतदाता इस बार मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा चुके हैं। नए मतदाताओं में 21,827 पुरुष, 18,978 महिला तथा चार थर्ड जेंडर मतदाता है।  
विज्ञापन
इन नए मतदाताओं में सबसे अधिक मतदाता विधानसभा नंबर दो नुकड़ में 3903 पुरुष तथा 3221 महिला वोटरों को शामिल किया गया है।    मतदाता विधानसभावार 
विधानसभा    पुरुष     महिला
बेहट    179690    156553 
नकुड़     175243    153665 
सहारनपुर नगर    210098     182625 
सहारनपुर    171464    144982
देवबंद     177285    149565
रामपुर    160433    136552     मनिहारन 
गंगोह    190906    163949
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें