फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आटा चक्की संचालक से लूटे 41 हजार रुपये

Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव मोहिद्दीनपुर निवासी आटा चक्की मालिक के साथ मारपीट कर तीन बदमाशों ने 41400 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाशों ने पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गांव मोहिद्दीनपुर निवासी राशिद खान की सहारनपुर के पुराना कलसिया रोड पर निजाम कॉलोनी में आटा चक्की है। बुधवार देर रात राशिद आटा चक्की बंद कर स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तो सड़क किनारे गन्ने के खेत से निकले तीन बदमाशों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे वह स्कूटी सहित नीचे गिर पड़ा। जब तक वह कुछ समझ पाता एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया और 41400 रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और कुर्ते की जेब भी फाड़ डाली। बदमाश यहीं पर नहीं रूके। उन्होंने हाथ-पैर बांधकर पास में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद राशिद ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और सड़क पर आकर शोर मचाया। वहां से गुजर रहे लोगों ने गांव में सूचना दी, जिस पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना देने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें