सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की तैयारी समय से पूरी कर ली जाए। भूमि का चिन्हांकन सहित दूसरी तैयारियां करने के बाद पौधों की संख्या की जानकारी नोडल विभाग को दे दें।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उन्होंने पौधरोपण की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश दिए। डीएफओ रणविजय सिंह ने बताया कि जनपद का कुल लक्ष्य 4150584 पौधे रोपित करने का है। इसमें वन विभाग को 1286000, पर्यावरण विभाग को 142404, ग्राम्य विकास विभाग को 1628280, राजस्व विभाग को 185400, पंचायती राज विभाग को 185400, आवास विकास विभाग को 6120, औद्योगिक विकास विभाग को 4920, नगर विकास विभाग को 21840, लोक निर्माण विभाग को 10920, सिंचाई विभाग को 10920, रेशम विभाग को 27369, कृषि विभाग को 312372, पशुपालन विभाग को 8520, सहकारिता विभाग को 7320, उद्योग विभाग को 7560, विद्युत निगम को 7200, माध्यमिक शिक्षा को 3708, बेसिक शिक्षा को 3708, प्रावधिक शिक्षा को 7200, उच्च शिक्षा को 22080, श्रम विभाग को 1920, स्वास्थ्य विभाग को 12840, परिवहन विभाग को 1920, रेलवे विभाग को 27000, रक्षा विभाग को 6120, उद्यान विभाग को 205423, पुलिस विभाग को 6120 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
बैठक का आयोजन
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित बैठक में प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसरों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए कई योजनाएं चला रखी है। इसके लिए सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण की भी सुविधा है। इसमें 15 प्रवासी मजदूरों ने भाग लिया।