सहारनपुर। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 22 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) समेत 41 संविदा एएनएम-स्टाफ का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। स्थानांतरण होने के बाद रिलीव होने के लिए रोजाना सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मी सीएमओ कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
जिले में 297 आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। इनके सापेक्ष 270 सीएचओ की तैनाती है। इनके तैनात होने से स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों मिशन निदेशक ने प्रदेशभर में तैनात सीएचओ समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण का आदेश जारी किया। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े 22 सीएचओ समेत 41 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मियों को रिलीव करना शुरू कर दिया है। अब 31 सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मी रिलीव किए जा चुके हैं, जबकि अन्य जनपदों से 10 सीएचओ-स्वास्थ्यकर्मी आ भी गए। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि जिले से जितने सीएचओ-स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण हुआ है, उतने ही अन्य जनपदों से आ भी रहे। आदेश के अनुसार सभी को रिलीव किया जा रहा है।