फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से पलायन कर गए 40 परिवार

Fri, 17 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Shows a list of 40 families fled Deoband Hindu activists. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में  बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को 40 ऐसे परिवारों की सूची जारी की है जो असामाजिक तत्वों के भय के कारण नगर से पलायन कर गए हैं। 
विज्ञापन


मकबरा चौक स्थित गुर्जर भवन में प्रेसवार्ता में बजरंग दल के प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने यह सूची जारी की। त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कश्मीर बनने की राह पर है।

बावजूद इसके प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगी है। जिसका उदाहरण अप्रैल 2013 को देवबंद में हुआ बलवा है। सनातन धर्म महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामी रूपेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हिंदुओं का पलायन सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन


सह गोरक्षा प्रमुख कुलदीप सैनी ने कहा कि सरकार कैराना के सच को झूठे सत्यापन से दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने देवबंद मामले की भी शासन प्रशासन को जांच करानी चाहिए।

प्रेसवार्ता में विपिन त्यागी, अक्षय धीमान, सन्नी त्यागी, अभिनव कौशिक, उपेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, सतीश चौधरी, डा. अमित चौधरी, सतीश चौधरी, पंकज त्यागी, सुशील धीमान, विकास त्यागी, मनोज सिंघल आदि मौजूद रहे। 

देवबंद से पलायन किए हिंदू परिवारों की सूची
अभिषेक जैन, राजकुमार मंगल और प्रद्युमन सिंह (कानूनोगायन), गोपाल सिंह (शास्त्री चौक), प्रमोद गर्ग (कायस्थवाड़ा), राकेश कुमार जौली (किला), महेश चंद शर्मा (जनकपुरी), सतीश चंद गर्ग (कायस्थवाड़ा), कालू कंसल (मित्रसैन चौक), सत्य प्रकाश व जयप्रकाश (जनकपुरी), राधेश्याम

(छिंपीवाड़ा), रविकांत गोयल, सतीश क्रेशर वाले (मित्रसैन चौक), राकेश गर्ग (शिक्षक नगर), मनोज चावला (पंजाबी कालोनी), नारायणदास माहेश्वरी, श्रीपाल धीमान, नरेश धीमान (शास्त्री चौक), सुधीर गर्ग (रेलवे रोड), भीम सैन (कैलाशपुरम), तपेंद्र कपूर (किला), राजेश गर्ग (पत्थर का कुआं),
विज्ञापन


ललित सिंघल (मिश्रा कालोनी), गजेंद्र कश्यप (कायस्थवाड़ा), प्रदीप शर्मा, अक्कु अग्रवाल, वीरेंद्र (जनकपुरी), ओपी चौधरी व प्रदीप धीमान (नेचलगढ़), वीर सिंह सैनी (लहसवाड़ा), अनुज मंगल (कायस्थवाड़ा), दुआ पंजाबी (ब्रहमपुरी), बबलू पंजाबी (कैलाशपुरम), गौरी सरदार (किला),

मनोज पंजाबी (पंजाबी कालोनी), बनारसी दास रतड़ा (ब्रहमपुरी), संजय तायल (जोशीवाड़ा), सोहन लाल नारंग (मिसैन चौक), रमेश गर्ग (कायस्थवाड़ा)। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें